IPL: विराट कोहली से छूटा कैच लेकिन आंख में लगी गेंद, फिर भी मैदान पर जमे रहे

 

Mi vs RCB: आईपीएल के 14वें सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली फील्डिंग के दौरान क्रुणाल पंड्या का कैच लपकने के चक्कर में चोट खा बैठे. विराट की दाईं आंख के नीचे की तरफ लाल घेरा बन गया था. वह कैच लपकना चाहते थे, लेकिन गेंद हाथ से छूटकर उनकी आंख पर लगी. इसके बावजूद वह फील्डिंग करते रहे.


इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को कैच लपकने के दौरान चोट लग गई. फील्डिंग के दौरान शुक्रवार को मुकाबले में क्रुणाल पंड्या का कैच लपकने के चक्कर में विराट की दाईं आंख के नीचे की तरफ चोट लगी. वह कैच लपकना चाहते थे, लेकिन गेंद हाथ से छूटकर उनकी आंख पर लगी.

वह इसके बावजूद मैदान पर जमे रहे और फील्डिंग करते रहे. हालांकि पारी के बाद वह बर्फ से सिकाई करते नजर आए. विराट जब भी मैदान पर होते हैं तो अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं और वह आईपीएल-14 के पहले मैच में भी ऐसा ही करते दिखे.

यह सब मुंबई इंडियंस के पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ, जब काइल जैमीसन की गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने तेज शॉट खेला. हालांकि गेंद को रोकने की कोशिश में विराट ने हाथ तो लगाया लेकिन गेंद निकल गई और उनकी आंख के पास लगी. वह रिवर्स कप अंदाज में कैच लेना चाहते थे लेकिन कामयाब नहीं हो सके.

Post a Comment

0 Comments